मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: 12वीं व 10वीं के परिणाम इस माह के अंत तक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: 12वीं व 10वीं के परिणाम इस माह के अंत तक

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं व दसवीं परीक्षा के परिणाम इस माह की अंत तक जारी हो सकते हैं।बारहवीं का परिणाम लगभग तैयार हो चुका है, वहीं, दसवीं के लिए अभी मूल्यांकन का अंतिम चरण चल रहा है।बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि बारहवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, वहीं, परीक्षा परिणाम की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। दसवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी अंतिम चरण में है। इसके बाद परीक्षा परिणाम की प्रक्रिया शुरू होगी। मई माह के अंतिम सप्ताह में बोर्ड की सभी परीक्षाओं का परिणाम जारी करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल निश्चित तारीख की घोषणा संभव नहीं है।उल्लेखनीय है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2025 की परीक्षा में कुल 19 लाख 98 हजार 509 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें उच्च माध्यमिक के लिए 8 लाख 91 हजार 190, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 3 हजार 910, माध्यमिक परीक्षा के लिए 10 लाख 96 हजार 85, प्रवेशिका में 7 हजार 324 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें