मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थानः सेना के चेतक हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी की वजह से खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर। कुचामन के डीडवाना में मेगा हाईवे पर स्थित गोपाल गोशाला में शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे अचानक सेना के एक चेतक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। तत्काल मदद के लिए दूसरा चेतक हेलीकॉप्टर उतरा और दस मिनट बाद दोनों हेलीकॉप्टरों ने फिर से उड़ान भरी।

दावा किया जा रहा है कि चेतक हेलीकॉप्टर के इंजन में चिप वॉर्निंग के कारण इमरजेंसी लैंडिंग हुई। दूसरा हेलीकॉप्टर केवल मदद के लिए उतरा था। आर्मी के पायलट और जवानों ने तकनीकी खामी का पता लगाया और दस मिनट में ही इसे दूर कर लिया। इसके बाद दोनों हेलीकॉप्टरों ने वापस उड़ान भरी। यह हेलीकॉप्टर कहां से कहां जा रहे थे, इस बारे में सेना के अधिकारियों ने जानकारी नहीं दी है। हेलीकॉप्टरों में सवार जवानों ने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया। उन्होंने केवल कुछ टेक्निकल गड़बड़ी के कारण लैंडिंग होना बताया।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर रुटीन उड़ान पर थे। इसमें कोई मामूली तकनीकी खराबी थी। किसी भी हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर में मामूली तकनीकी खराबी का अंदेशा होता है तो उसके वार्निंग सिग्नल एक्टिवेट हो जाते हैं। पायलट के लिए यह निर्देश होता है कि इस प्रकार का सिग्नल होने पर तुरंत उसको लैंडिंग करनी होगी। लैंडिंग करने के बाद तकनीकी खामियों को चेक कर दूर किया जाता है। सब ठीक होने पर वह दोबारा फ्लाई करने के लिए तैयार हो जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें