मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

राजापार्क माता वैष्णो देवी मंदिर पर होगी घट स्थापना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर। माता वैष्णो देवी मंदिर पंचवटी सर्किल राजापार्क में

मंगलवार को नवरात्रा के अवसर पर मंदिर में विधिवत पूजा-पाठ के साथ दोपहर

बारह बजकर पांच मिनट पर घट स्थापना की जाएगी।

अध्यक्ष राज भाटिया ने

बताया कि माता जी को प्रसाद का भोग लगाकर सुबह 6.30 बजे आरती के साथ पट

दर्शनार्थ खोलें जाएंगे। साथ ही नवरात्रों में मंदिर खुलने का समय सुबह

6.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5.30 बजे से 10 बजे तक होगा। इस दौरान

मंदिर में आरती का समय सुबह 6.30 बजे,संध्या आरती 7 बजे ,शयन आरती रात्रि

9.30 बजे होगी।

प्रवक्ता कमलेश आसुदानी ने बताया कि नवरात्रों के

दौरान माता जी का सात बार आकर्षक श्रृंगार नवीन पोशाक के साथ किया जाएगा

एवं साथ ही मंदिर परिसर में स्थित पवन पुत्र वीर हनुमान जी की प्रतिमा का

भी आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर को विशेष ऋतु

पुष्पों,बंदरवाल व रंग बिरंगी झालरों एवं विशेष विद्युत सज्जा से सजाया गया

है। नवरात्रों के दौरान सुबह-शाम मंदिर परिसर में माता जी को हलवा,चना व

पुड़ी प्रसाद वितरित की जाती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें