मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

राज बब्बर को गुरुग्राम तो आनंद शर्मा को कांगड़ा से टिकट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज बब्बर को गुरुग्राम तो आनंद शर्मा को कांगड़ा से टिकट

राज बब्बर को गुरुग्राम तो आनंद शर्मा को कांगड़ा से टिकट

कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने मंगलवार को एक और कैंडिडेट लिस्ट जारी की। प्रत्याशियों की इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने इस लिस्ट में तीन राज्यों की चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं।कांग्रेस ने हरियाणा के गुरुग्राम से अभिनेता से राजनेता बने राज बब्बर को चुनावी मैदान में उतारा है वहीं, हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा पर भरोसा जताया है।हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर के खिलाफ सतपाल रायजादा को टिकट दिया है वहीं, महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट पर भूषण पाटिल को उम्मीदवार बनाया है।यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर पिछले दो लोकसभा चुनाव यूपी की फतेहपुर सीकरी सीट से लड़े थे। दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, आनंद शर्मा की बात की जाए तो वो कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ बिगुल फूंकने वालों में से एक रहे हैं।कांग्रेस के इन बागी नेताओं को जी-23 समूह कहा जाता था। हालांकि, कुछ ही महीनों में ये बगावत खत्म हो गई, लेकिन गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल जैसे नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर अलग राह पकड़ ली।हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट पर छठे चरण में यानी 25 मई को चुनाव होंगे. वहींस हिमाचल की कांगड़ा और हमीरपुर सीट पर सातवें चरण (1 जून) में वोटिंग होगी। महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट पर पांचवें चरण (20 मई) में मतदान होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें