मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

रायजादा का अन्ना आंदोलन के सच्चे सिपाहियों से बीएलपी से जुड़ने का आह्वान, कहा-डूब रही आम आदमी पार्टी की नाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । भारतीय लिबरल पार्टी (बीएलपी) के अध्यक्ष डॉ.

मुनीश कुमार रायजादा ने अन्ना आंदोलन के सच्चे सिपाहियों का आह्वान किया है

कि वह व्यवस्था परिवर्तन के सपने को पूरा करने के लिए भारतीय लिबरल पार्टी

से जुड़ें । डॉ. रायजादा ने दिल्ली सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद के

इस्तीफे पर टिप्पणी करते हुए यह अपील की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी आम

आदमी पार्टी की नाव अब डूब रही है। इस पार्टी के दिल्ली सरकार के दस साल

भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और झूठ से भरे थे। आम आदमी पार्टी अब डूबती हुई नाव

है।

उन्होंने कहा कि जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद

केजरीवाल का सच्चा चेहरा धीरे-धीरे सामने आ रहा है। शराब घोटाला मामले में

केजरीवाल की भागीदारी उनके असली चेहरे को देश के सामने ले आई है। इतने बड़े

आरोप लगने के बावजूद भी वह थोड़ी राजनीतिक नैतिकता दिखा कर इस्तीफा देने

के बजाय जेल से कानूनी खेल खेल रहें हैं। डॉ. रायजादा ने कहा कि आम आदमी

पार्टी के विधायकों को भी महसूस होने लगा है कि जेल में बंद भ्रष्ट अरविंद

केजरीवाल उनके भविष्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

बीएपी

अध्यक्ष डॉ रायजादा ने अन्ना आंदोलन और इंडिया अगेंस्ट करप्शन मूवमेंट से

जुड़े लोगों को भारतीय लिबरल पार्टी से जुड़ने का न्यौता दिया है।उन्होंने

कहा कि आप सब ईमानदार राजनीति के पहल का समर्थन करने के लिए साथ आएं।

भारतीय लिबरल पार्टी राजनीति में नैतिकता और जवाबदेही को वापस लाने के लिए

प्रतिबद्ध है।

उन्होंने साफ किया है कि भारतीय लिबरल

पार्टी ने सत्ता का दोबारा दुरुपयोग होने से बचाने के लिए तो नीतियों को

अपनाया है। प्रमुख नीति यह है कि पार्टी की शीर्ष नेतृत्व चुनाव नहीं

लड़ेगा। 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों का चयन लोगों

द्वारा किया जाएगा (लोक उम्मीदवार)। सोशल इलेक्शन के माध्यम से उम्मीदवारों

का चयन होगा। जिस उम्मीदवार को सबसे अधिक वोट मिलेंगे उसको विधानसभा का

टिकट दिया जाएगा। डॉ. रायजादा का मानना है कि यह व्यवस्था लोगों के प्रति

जवाबदेही को सुनिश्चित करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें