मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : घर के सामने नशा करने से रोकने पर चाकूबाजी, तीन घायल, आराेपित पिता-पुत्र गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर : घर के सामने नशा करने से रोकने पर चाकूबाजी, तीन घायल, आराेपित पिता-पुत्र गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पारस नगर क्षेत्र में घर के सामने नशा करने से रोकने पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि साहिल खान और उसके पिता इस्माइल ने मिलकर एक परिवार पर चाकू से हमला कर दिया।गंज थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पारस नगर निवासी अरुण साहू ने घर के सामने नशा कर रहे साहिल खान को रोकने की कोशिश की थी। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि साहिल खान और उसके पिता इस्माइल ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। घटना में अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी साहू और बेटे अनुज साहू घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अरुण साहू और उनके बेटे अनुज साहू की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, जिसके मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस, एसीपी कोतवाली और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित साहिल खान और उसके पिता इस्माइल को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें