मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई

रायपुर। भारत - पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त -दुरुस्त कर दी गई है। रेलवे ने बयान जारी कर कहा है कि ऐसे हालातों में हमें साहस और हिम्मत से काम लेना होगा। हमारी पहली प्राथमिकता सेना और अर्धसैनिक बल होने चाहिए। रेल मंडल में कार्यरत वाणिज्य विभाग के स्टाफ और फ्रंटलाइन को अलग -अलग ग्रुप में बांटकर पूरे स्टेशन पर सभी प्लेटफार्म पर सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं।रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि इस समय बहुत सारे सेंसेटिव मूवमेंट भी हो रहे हैं। देश को और हमारी सीमाओं को लगातार सैनिकों के साथ ही जो भी सामग्री है।जो भी क्रिटिकल चीज हैं।उनकी जरूरत है। इस दौरान इस मूवमेंट या जो बैकअप सपोर्ट है, उसको बनाए रखने के लिए यह समय अधिकार मांगने का नहीं है बल्कि कर्तव्य का समय है।इस तरह का मूवमेंट जो हमारे फौजी भाई या हमारे मिलिट्री फोर्सेस के लोग हो या फिर क्रिटिकल सर्विस में डॉक्टर एंबुलेंस के साथ ही इस तरीके के जो भी मूवमेंट हो रहे हैं। ऐसे समय में सभी फ्रंट लाइन स्टाफ को मौजूदा स्थिति में हर समस्या और सभी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।सभी फ्रंट लाइन स्टाफ को सतर्क और सावधान रहने के लिए कहा गया है। यात्रियों से भी अनुरोध किया गया है कि वह किसी भी तरह की संदिग्ध स्थिति का शक होने पर तुरंत रेलवे स्टेशन पर मौजूद रेलवे अधिकारी या फिर स्टाफ को सूचना दे।त्रिवेदी ने कहा रेल कर्मी सजग सैनिक की भूमिका के रूप में अपने कर्तव्यों को निभाएं ना की अफवाह फैलाएं, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।क्योंकि जिस तरह से देश के हालात बन रहे हैं बैक सपोर्ट बनाए रखने के लिए जो आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। रेल प्रशासन को सहयोग करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें