मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

धमतरी-वर्षा ऋृतु में होगा पौधारोपण,पर्यावरण को बचाने कार्यक्रम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धमतरी,।विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व शहर से लेकर गांव में विविध

कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों, ग्रामीणों ने शपथ ली कि इस

धरा को सुंदर, हरा-भरा करने हम सभी अपना योगदान देंगे। जल, जमीन व पर्यावरण

को बचाना केवल एक संस्था, व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सभी की

जिम्मेदारी है। इसे संरक्षित करने में सभी की सहभागिता आवश्यक है।

विश्व

पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून को जिला प्रशासन जिला धमतरी द्वारा

संकल्पित जल जगार कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत खरेंगा में

ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अंतर्गत जल ही जीवन है

,नारी शक्ति से जल शक्ति ,कैच द रैन इस संकल्पना को साकार करने सभी

संकल्पित हैं।

जननी सेवा संस्थान अर्जुनी धमतरी के संयोजन में

राष्ट्रीय सेवा योजना खरेंगा एवं ग्राम पंचायत खरेंगा तत्वधान में

ग्रामवासियों के द्वारा जल संरक्षण का संकल्प लिया गया। जल है तो कल

है,सूखी धरती करे पुकार ,वृक्ष लगाकर करे श्रृंगार के नारों के साथ संकल्प

लिया गया।

इस अवसर जननी सेवा संस्थान अर्जुनी के संयोजक एवं

कार्यक्रम अधिकारी शेष नारायण गजेन्द्र, सरपंच अमरीका ध्रुव अधिकारी द्वारा

विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। तत्पश्चात गांववासियों द्वारा तालाब की

किनारे की सफाई, गहरीकरण के बाद पौधा लगाने का संकल्प लिया गया।उपसरपंच

कमलेश साहू, सचिव डिगेश्वरी निषाद, रोजगार सहायक वेद प्रकाश बारले एवं

पंचगण बिन्दु बाई ,शिवबती बारले, हरिओम साहू, राम खिलावन साहू,पुनु

यादव,प्रीतम साहू, ओमकार साहू, शैलेन्द्र कुमार साहू, चंद्रप्रभा,

चित्रलेखा, थानेश्वर चक्रधारी, तुलसी अंकिता अंगुम, ललेन्द्र साहू सहित

काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें