मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में बारिश का दौर तेज, तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार को धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 24 जिलों में यलो अलर्ट है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन47 बार पढ़ा गया
राजस्थान में बारिश का दौर तेज, तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार को धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 24 जिलों में यलो अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है।

जयपुर में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी के तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट आ गई और अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर हवाई अड्डे पर 12.3 मिलीमीटर और कलेक्ट्रेट पर 9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

सवाई माधोपुर के खंडार में सबसे ज्यादा 175 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं बारां, कोटा, धौलपुर, भरतपुर, अलवर, दौसा और टोंक सहित कई जिलों में एक से तीन इंच तक बारिश हुई। लगातार बरसात से कई क्षेत्रों में नदी-नालों और झरनों में पानी की आवक बढ़ गई है।

झालावाड़ में कालीसिंध और छापी बांध के द्वार भी खोले गए हैं। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए झालावाड़ और करौली में शनिवार को विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

दौसा के बांदीकुई में भी करीब 15 दिन बाद बारिश का दौर लौटा। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक करीब 25 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे झालानी बगीची रेलवे फाटक क्षेत्र और बसवा रोड पर जलभराव हो गया। कोटपूतली में करीब 45 मिनट की मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। सवाई माधोपुर में तेज बहाव के बीच एक रपट पर बाइक सवार बहते-बहते बचा।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आया निम्न दबाव क्षेत्र राजस्थान की पूर्वी सीमा पर सक्रिय है। मानसून द्रोणिका भी इस तंत्र से जुड़ी हुई है। इसके प्रभाव से 5 और 6 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इस बीच पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर बना हुआ है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं कोटा में बारिश के कारण अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री तक पहुंच गया। अजमेर में मानसून गतिविधियां कमजोर रहीं और सितंबर के शुरुआती चार दिनों में शहर में बारिश नहीं हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें