मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

अगले हफ्ते से बंगाल में और बढ़ेगी बारिश, हालांकि गर्मी से राहत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता, । महानगर कोलकाता में अगले 24 घंटों के दौरान सामान्य रूप

से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की

संभावना है। मौसम विभाग में रविवार को यह जानकारी दी है। इसमें बताया गया

है कि अधिकतम तापमान 33˚C और न्यूनतम तापमान 28˚C रहने की संभावना है।

कोलकाता का अधिकतम तापमान 32.4˚C दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 0.4

डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 28.3˚C दर्ज किया गया है, जो सामान्य से

1.4 डिग्री अधिक है। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 77

फीसदी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में मामूली बारिश दर्ज की गई है।

पश्चिम

बंगाल के बाकी जिलों में भी मौसम लगभग इसी तरह रहने की संभावना है।

दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि हुगली, बांकुरा,

पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, आसनसोल, बर्दवान और उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना

जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की

संभावना है। इन जिलों में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर या नीचे रह सकता है,

लेकिन अधिकतम तापमान 31˚C से 33˚C और न्यूनतम तापमान 25˚C से 28˚C के बीच

रहेगा।

मौसम विभाग ने सभी जिलों के निवासियों से अपील की है कि वे

मौसम की स्थिति पर नजर रखें और आवश्यक सावधानियां बरतें। हल्की बारिश के

कारण कुछ क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या भी हो सकती है, इसलिए स्थानीय

प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। उत्तर बंगाल के

अलीपुरद्वार, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में भारी बारिश की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें