मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल में जारी रहेगी हल्की से मध्यम बारिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोलकाता,। पश्चिम बंगाल से सटी बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब

तैयार हुआ है जिसके प्रभाव से राज्य के तटीय जिलों में लगातार बारिश का

सिलसिला जारी रहने वाला है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय

की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता और आसपास के

जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ

छींटे पड़ने की संभावना जताई है। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए

रहेंगे।

आज कोलकाता का अधिकतम तापमान 31˚C और न्यूनतम तापमान 26˚C

के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32˚C दर्ज किया

गया, जो सामान्य से 0.8˚C कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6˚C था, जो

सामान्य से 1.1˚C अधिक है। आज की अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम

आर्द्रता 74 फीसदी दर्ज की गई।

कोलकाता में पिछले 24 घंटों के दौरान 24.1 मिमी बारिश हुई है। पिछले दिन सुबह 8:30 बजे से अब तक कुल 24.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

पश्चिम

बंगाल के अन्य जिलों यानी हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व

और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा में भी बादल छाए रहने और हल्की

से मध्यम बारिश की संभावना है। दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश का प्रभाव

अधिक रहेगा, जबकि उत्तर बंगाल में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने सभी जिलों में स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी

है, क्योंकि कहीं-कहीं भारी बारिश से जलजमाव की स्थिति बन सकती है।

उत्तर

बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में

बारिश से हल्की राहत मिल सकती है। फिलहाल रविवार तक ऐसा ही मौसम रहने वाला

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें