मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में शुक्रवार से बारिश की चेतावनी, 11 जनवरी को ओलावृष्टि की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान में शुक्रवार से बारिश की चेतावनी, 11 जनवरी को ओलावृष्टि की संभावना

जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 और 11 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा सीकर, चूरू, झुंझुनूं और अलवर में 11 जनवरी को तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। विभाग ने 11 जनवरी को छह जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 12 जनवरी से प्रदेश में घना कोहरा छाने की संभावना है।प्रदेश में पिछले 24 घंटे में जैसलमेर, बाड़मेर, जयपुर, अजमेर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई। बुधवार को बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य शहरों में तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया: जैसलमेर 27 डिग्री, बीकानेर 25.6, चित्तौड़गढ़ 25.2, जालोर 25.7, अजमेर 23.4, पिलानी 23.9, उदयपुर 23.4, जोधपुर 24.5, गंगानगर 23.9 और चूरू 23.7 डिग्री सेल्सियस। जयपुर, अजमेर और बीकानेर जैसे शहरों में दिन में आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम सर्दी तेज रही।बुधवार को प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 1.1 डिग्री और सिरोही के माउंट आबू में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें