मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में गुरुवार को 6 जिलों में बारिश की चेतावनी, मावठ का दौर रहेगा जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान में गुरुवार को 6 जिलों में बारिश की चेतावनी, मावठ का दौर रहेगा जारी

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार को प्रदेश के 6 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे।मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बारिश का यह सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है।मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि एक के बाद एक बैक-टू-बैक नए सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं। इसी क्रम में आगामी सप्ताह एक और नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 26 से 28 जनवरी के बीच मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाने के साथ-साथ मावठ का नया दौर शुरू होने की संभावना है।पिछले 24 घंटे के दौरान बुधवार को प्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिलों में घना कोहरा छाया रहा।बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू सहित कई जिलों में कोहरे का व्यापक असर देखने को मिला। कोहरे के कारण धूप कमजोर रही, जिससे दिन में भी सर्दी का असर बना रहा।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में उत्तरी हवाओं की तीव्रता कम हुई है। इससे सुबह-शाम की कड़ाके की सर्दी से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। हालांकि, कोहरे की वजह से अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।गंगानगर, टोंक, उदयपुर, पिलानी, सीकर, करौली, अलवर और बारां समेत कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका फतेहपुर रिकॉर्ड किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी के अंतिम सप्ताह में भी प्रदेश को बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 26 से 28 जनवरी के बीच राजस्थान के कई जिलों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें