मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-NCR में बारिश बढ़ाएगी ठंडक, 4-5 सितंबर को येलो अलर्ट; तापमान गिरेगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
दिल्ली-NCR में बारिश बढ़ाएगी ठंडक, 4-5 सितंबर को येलो अलर्ट; तापमान गिरेगा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने 4 और 5 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी, बिजली चमकने के साथ हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा, जहां पारा 31 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। वहीं, लगातार हो रही बारिश के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक भी संतोषजनक स्थिति में बना हुआ है।

मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 4 सितंबर को आसमान आम तौर पर बादलों से घिरा रहेगा और मध्यम बारिश होने की संभावना है। सुबह के समय बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

वहीं, दोपहर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि रात के समय फिर से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। 5 सितंबर को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। ह्यूमिडिटी 85-75 प्रतिशत बनी रहेगी।

दिन के चारों हिस्सों- सुबह, पूर्वाह्न, अपराह्न और शाम- में बिजली चमकने के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। खासतौर पर दोपहर के समय मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है।

6 सितंबर से मौसम साफ होने लगेगा। इस दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई है। तापमान 32 डिग्री (अधिकतम) और 25 डिग्री (न्यूनतम) रहेगा, जबकि नमी घटकर 80-65 प्रतिशत हो जाएगी।

7 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री पहुंच सकता है। ह्यूमिडिटी 70-55 प्रतिशत रहेगी, जिससे गर्मी में बढ़ोतरी महसूस होगी। 8 और 9 सितंबर को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान 34 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 डिग्री और 26 डिग्री रहेगा। लगातार बारिश और हवा की गति के कारण दिल्ली-एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक भी बेहतर बना हुआ है।

सुबह के आंकड़ों के अनुसार एक्यूआई दिल्ली के आशोक विहार में 103, आया नगर, दिल्ली में 49, बवाना में 104, बुराड़ी क्रॉसिंग में 61, कैंटोनमेंट एरिया में 74, चांदनी चौक में 85 और सीआरआरआई मथुरा रोड में 47 दर्ज किया गया है। इसके अलावा, नोएडा में सेक्टर-125 (118), सेक्टर-62 (50), सेक्टर-1 (72), और सेक्टर-116 (98) जैसे आंकड़े दर्ज किए गए।

गाजियाबाद में गोविंदपुरम (51), इंदिरापुरम (36), लोनी (111), संजय नगर (67), वसुंधरा (60), और वेद विहार-लोनी (94) पर एक्यूआई मापा गया।

कुल मिलाकर, अधिकांश स्थानों पर एक्यूआई संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में है, जो राहत की बात है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की विदाई से पहले यह बारिश दिल्ली-एनसीआर को गर्मी और उमस से राहत देगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें