मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

मानसून ब्रेक के बाद राजस्थान में बारिश का दौर, 7 तक कई क्षेत्रों में बरसेंगे बादल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मानसून ब्रेक के बाद राजस्थान में बारिश का दौर, 7 तक कई क्षेत्रों में बरसेंगे बादल

जयपुर। राजस्थान में पिछले चार दिनों से थमा मानसून अब फिर करवट लेने की तैयारी में है। प्रदेश में मानसून ब्रेक का दौर बुधवार से खत्म होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। इससे लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

बीते चार दिनों से प्रदेश के किसी भी जिले में उल्लेखनीय बारिश नहीं हुई है। सितंबर का पहला दिन भी पूरी तरह सूखा रहा। बारिश नहीं होने के कारण दिन के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगी है और प्रदेश के कई शहरों में पारा 34 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में श्रीगंगानगर में सर्वाधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया।

जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई शहरों में भी तापमान 34 से 39 डिग्री के बीच रहा।

लगातार बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी का असर बढ़ गया है। अब मौसम में बदलाव के साथ लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना अच्छी तरह चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र फिलहाल उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट के आसपास बना हुआ है। इसके आगामी 24 घंटों में धीरे-धीरे उत्तरी ओडिशा और झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है।

इसके साथ ही मानसून की अक्षीय रेखा जम्मू, चंडीगढ़, शाहजहांपुर और वाराणसी से होते हुए निम्न दबाव क्षेत्र के रास्ते बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है।

इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। ऐसे में अगले कुछ दिन राजस्थान के लिए मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाले हैं।

फिलहाल बुधवार और गुरुवार को पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश या बूंदाबांदी से शुरुआत होने के संकेत हैं। इसके बाद 4 सितंबर से मानसूनी गतिविधियां जोर पकड़ सकती हैं। ऐसे में सूखे दौर के बाद एक बार फिर बादलों की आवाजाही, मेघगर्जन और बारिश का दौर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें