मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में बारिश का दौर, अलवर में रिमझिम फुहारें; 12 जिलों में अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अब कमजोर पड़ने लगी हैं। सोमवार सुबह अलवर में मौसम ने करवट ली और सुबह से शहर सहित आसपास के इलाकों में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन64 बार पढ़ा गया
राजस्थान में बारिश का दौर, अलवर में रिमझिम फुहारें; 12 जिलों में अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अब कमजोर पड़ने लगी हैं। सोमवार सुबह अलवर में मौसम ने करवट ली और सुबह से शहर सहित आसपास के इलाकों में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। तुलेड़ा गांव सहित कई क्षेत्रों में घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 26-27 अगस्त से राज्य में मानसून के और कमजोर पड़ने की संभावना जताई गई है।

इसके चलते पश्चिमी राजस्थान के साथ पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में भी मौसम शुष्क रह सकता है।

इससे पहले पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, धौलपुर और करौली जिलों में शनिवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार दोपहर तक जारी रहा। अलवर के लक्ष्मणगढ़ में सबसे अधिक 75 मिलीमीटर यानी करीब 3 इंच बारिश हुई। अलवर के कठूमर में 57, रैणी में 45 और राजगढ़ में 39 मिलीमीटर बारिश हुई। भरतपुर के बरैठा में 46, नदबई में 33 और रूपवास में 25 मिलीमीटर बारिश हुई।

धौलपुर के सरमथुरा में 23 मिलीमीटर बारिश हुई।

धौलपुर के बसेड़ी में बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। हालांकि बारिश से किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। रविवार को धौलपुर के राजाखेड़ा और सैंपऊ में 6-6, बसेड़ी में 4 तथा बसई नवाब क्षेत्र में 16 मिलीमीटर बारिश हुई। करौली के कुडगांव और सपोटरा में भी हल्की बारिश हुई।

राजस्थान में मानसून कमजोर होने के बावजूद तापमान का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान फिलहाल नियंत्रित है। जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर जैसे पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह रहा है।

इसके उलट पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में गर्मी अधिक महसूस की जा रही है। जयपुर, पिलानी, सीकर, टोंक, झुंझुनूं और फतेहपुर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक मापा गया। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस तापमान श्रीगंगानगर में रिकॉर्ड हुआ, जबकि जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिमी शुष्क हवाओं का प्रभाव है।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। सीमावर्ती इलाकों में इस दौरान तापमान बढ़ सकता है और कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में भी अगले एक सप्ताह कमजोर मानसूनी परिस्थितियां रहने का अनुमान है। हालांकि कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ जिलों में 25 से 27 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अलवर में 28 अगस्त तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में मानसून की सक्रियता घटने लगी है। अगले कुछ दिनों में पूर्वी राजस्थान के चुनिंदा जिलों में हल्की बारिश राहत दे सकती है, लेकिन 26-27 अगस्त के बाद बारिश का दायरा कम होने तथा कई इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें