मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर शुरू, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर शुरू, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पूरे सप्ताह आसमान पर बादलों का डेरा रहेगा। हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है, लेकिन व्यापक या तेज बारिश के आसार फिलहाल कम हैं। लेकिन भीषण गर्मी और उमस से इस पूरे सप्ताह काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 24 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आकाश सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा तथा हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 80 प्रतिशत और न्यूनतम 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।

इस दिन के लिए किसी भी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। 25 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तथा न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। 26 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि आर्द्रता 70 से 60 प्रतिशत के बीच रह सकती है। इस दिन भी मौसम विभाग ने किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। 27 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार दिनभर सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

28 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे तथा हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 29 जुलाई को अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रहेगा तथा आर्द्रता 80 से 70 प्रतिशत के बीच बनी रह सकती है। इस दिन भी किसी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मानसूनी गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं, इसलिए एनसीआर में तेज या लगातार बारिश की संभावना कम है। हालांकि दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई स्थानों पर हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार बादलों की मौजूदगी और बीच-बीच में होने वाली हल्की बारिश के कारण तापमान नियंत्रित रहेगा, जिससे पिछले दिनों की तुलना में गर्मी और उमस से काफी राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आने वाला सप्ताह एनसीआर के लोगों के लिए अपेक्षाकृत आरामदायक रहने वाला है। हालांकि बारिश अधिक नहीं होगी, लेकिन बादलों का घेरा और हल्की फुहारें मौसम को सुहावना बनाए रखेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें