मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने और फिर से बारिश होने की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने और फिर से बारिश होने की संभावना

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश

मंगलवार को थम गई है जिससे लोगों, खासकर निचले इलाकों में रहने वालों को

राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने और

दोपहर में फिर से बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम

विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 30 अप्रैल को कई स्थानों पर गरज के साथ

हल्की बारिश होने के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। उन्होंने

कहा कि 1-5 मई तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा और कुछ स्थानों पर दोपहर में

गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 6-7 मई को छिटपुट स्थानों पर गरज के

साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।

इसी बीच पिछले 24 घंटों

से लेकर मंगलवार सुबह 08ः30 बजे तक श्रीनगर में 23.6 मिमी, काजीगुंड में

40.2 मिमी, पहलगाम में 41.6 मिमी, कुपवाड़ा में 19.8 मिमी, कोकरनाग में 35.8

मिमी, गुलमर्ग में 21.0 मिमी, जम्मू में 20.6 मिमी, बनिहाल में 60.6 मिमी,

बटोत में 40.2 मिमी, कटरा में 30.6 मिमी और भद्रवाह में 21.8 मिमी बारिश

हुई है। लगातार बारिश के कारण कई सड़कों पर जलभराव हो गया जिससे सामान्य

जीवन बाधित हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार इससे कई निचले इलाके भी जलमग्न हो

गए।

इसी दौरान श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री

सेल्सियस, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में

न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में भी न्यूनतम तापमान 2.6

डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में 3.6 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में

न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

इसके

अलावा जम्मू में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 5.2

डिग्री सेल्सियस, बटोत में 6.5 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 5.6 डिग्री

सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें