मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश के आसार, चार जिलों को छोड़ पूरे प्रदेश में अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश के आसार, चार जिलों को छोड़ पूरे प्रदेश में अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी चार जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में मौसम विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से अगले 5 से 6 दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने और कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।राजधानी जयपुर में रविवार देर रात शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक रुक-रुककर जारी रही। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं सीकर में देर रात एक इंच से अधिक बारिश होने से शहर की प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। नवलगढ़ रोड पर करीब तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे कई वाहन फंस गए और यातायात प्रभावित रहा।सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान दो इंच से अधिक बारिश हुई।मौसम विभाग के अनुसार इस समय उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में मानसून सबसे अधिक सक्रिय है, जहां रविवार को भी कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई।मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जयपुर में मानसून सीजन के दौरान 5 जुलाई तक सामान्य रूप से लगभग 82 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि इस वर्ष अब तक 111 मिमी से अधिक वर्षा हो चुकी है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में ओडिशा तट के पास बना वेलमार्क लो प्रेशर सिस्टम अब डिप्रेशन में बदल गया है। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा और उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से राजस्थान में 10 जुलाई तक बारिश की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी।उन्होंने बताया कि विशेष रूप से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों में 6 जुलाई से बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।अजमेर में रविवार को 3.8 मिमी बारिश हुई। अलवर के लक्ष्मणगढ़, मौजपुर, रैणी और पिनान क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत मिली। उदयपुर में शाम से शुरू हुई बारिश रात तक जारी रही, जबकि जोधपुर में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ गई। कोटा में हल्की बारिश के बावजूद दिनभर उमस बनी रही।बारिश के बीच पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में गर्मी का असर भी बना रहा। रविवार को श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा बीकानेर और बाड़मेर में 42 डिग्री, चूरू में 41.7 डिग्री तथा फलोदी में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें