मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:04 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना, तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना, तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में अगले कुछ घंटों के दौरान भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना के बीच दिल्ली-एनसीआर के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 से 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 8 सितंबर को सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

9 और 10 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दोनों दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आर्द्रता का स्तर 50 से 70 प्रतिशत के बीच रह सकता है। वहीं, 11 सितंबर को भी घने बादल छाए रह सकते हैं। इस दिन सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आर्द्रता 60 से 75 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

12 सितंबर को भी अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन आर्द्रता 65 से 85 प्रतिशत तक पहुंच सकती है और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

13 सितंबर को भी अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है और हल्की बारिश की संभावना है।

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ग्रीन और यलो जोन में बना हुआ है। आनंद विहार का एक्यूआई 149, अशोक विहार 129, आयानगर 74, बवाना 173, बुराड़ी क्रॉसिंग 108, कैंटोनमेंट एरिया 68, चांदनी चौक 134, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 93 और मथुरा रोड 116 दर्ज किया गया।

गाजियाबाद के प्रदूषण निगरानी केंद्रों के आंकड़ों में भी वायु गुणवत्ता अलग-अलग स्तर पर दर्ज की गई।

गोविंदपुरम का एक्यूआई 55 रहा, जबकि इंदिरापुरम 120, लोनी 169, संजय नगर 131, वसुंधरा 139 और वेद विहार-लोनी 111 दर्ज किया गया।

इनमें गोविंदपुरम की हवा अपेक्षाकृत बेहतर रही, जबकि लोनी का एक्यूआई सबसे अधिक 169 दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश और हवा चलने की स्थिति में वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के कणों को नीचे बैठने में मदद मिल सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें