मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान के कई जिलों में बारिश, आठ जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान के कई जिलों में बारिश, आठ जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर : प्रदेश के कई जिलों में हुई तेज आंधी और बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। चार जून की शाम से पांच जून की सुबह तक भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बूंदी सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जबकि बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और तेज हवाओं के असर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। हालांकि, 8 जून से पश्चिमी राजस्थान के जिलों में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने और हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है।

प्री-मानसून गतिविधियों के चलते करौली, दौसा, डूंगरपुर, नागौर और जयपुर सहित कई शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से तपिश झेल रहे लोगों ने मौसम के बदलते मिजाज का आनंद लिया।

राज्य में सबसे अधिक वर्षा भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र में 75 मिलीमीटर (करीब 3 इंच) हुई। इसके अलावा अजमेर में 45 मिमी बारिश हुई। बूंदी के नैनवां, भीलवाड़ा के कछोला तथा भरतपुर के बयाना में 34-34 मिमी वर्षा मापी गई। वहीं चित्तौड़गढ़ के भैंसरोड़गढ़ और भरतपुर के वैर में 31-31 मिमी बारिश हुई।

बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी, जबकि किसानों ने इसे खरीफ सीजन से पहले शुभ संकेत माना है।

शुक्रवार दोपहर बाद बीकानेर संभाग के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली। बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ में घने बादल छाने के साथ तेज धूलभरी आंधी चली। कई स्थानों पर तेज बारिश हुई और ओलावृष्टि भी हुई। बीकानेर शहर में धूलभरी आंधी के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे आमजन और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

उदयपुर जिले में तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए।

पिछले दो दिनों से जारी आंधी और बारिश के कारण वहां भी मौसम सुहाना बना हुआ है। बारिश के बावजूद पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में गर्मी का असर बना रहा। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में मापा गया।

इसके अलावा श्रीगंगानगर में 41.5, बाड़मेर में 40.8, जोधपुर में 39.5, बीकानेर में 39.2, जालौर, चूरू और पाली में 38, हनुमानगढ़ में 37.5, पिलानी में 37.2 तथा उदयपुर में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें