मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान के कई जिलों में बारिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान के कई जिलों में बारिश

जयपुर। राजस्थान के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। हालांकि मानसून की विदाई हो गई है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से अब भी कई जगहों पर बारिश हो रही है। इस बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गई और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। आज भी राजस्थान के जयपुर और कोटा सहित कई जिलों में हल्की बारिश शुरू हुई है।मौसम विभाग ने पहले ही आज का कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ था। 11 से 13 अक्टूबर को भी इन्हीं जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा भी मौसम विभाग ने कल के लिए भी कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजस्थान में सवााधिक अधिकतम तापमान जालोर में 38.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान हनुमानगढ़ में 18.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया।मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए नाै जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। जिसमें बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर शामिल है। चूरू के सुजानगढ़ में पांच, श्रीगंगानगर के घड़साना में चार, श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में 2 आैर बीकानेर व श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में एक-एक मिलीमीटर बारिश हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें