मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जम्मू, । मौसम विभाग ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के

दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ सामान्य रूप से बादल छाए

रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने

कहा कि 5-10 मई तक आमतौर पर शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है, लेकिन कुछ

स्थानों पर दोपहर में गरज के साथ बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा

सकता है।

उन्होंने कहा कि 11-13 मई तक आमतौर पर बादल छाए

रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) होने

की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने कहा कि इन दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर

गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है।

इसी बीच श्रीनगर

में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 10.0 डिग्री

सेल्सियस, पहलगाम में 6.1 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 8.6

डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस,

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया है। इसके

अलावा जम्मू में न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में न्यूनतम

तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस और बटोत में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें