मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में राजधानी पटना सहित कई जिलों में सुबह से ही छाया है अंधेरा,बारिश के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना,। बिहार में तीन दिनों से नमी भरी हवा चलने और तापमान आयी

गिरावट के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। गुरुवार सुबह से ही बारिश वाला

मौसम बना हुआ है। आसमान में बादल छाये होने की वजह से दिन में ही अंधेरा है

और ठंडी हवा लोगों को कभी कभी ठंढ का एहसास दिला रही है। मौसम का मिजाज

12 मई तक ऐसे ही बन रहने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है।

मौसम

विभाग ने गुरुवार को बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज और 19 जिलों में येलो

अलर्ट जारी किया है। पटना सहित राज्य के कुछ जिलों में आज सुबह से ही

अंधेरा छाया हुआ है। वहीं कुछ जिलों में लगातार हल्की से मध्यम बारिश होने

से तापमान में गिरावट आयी है।

गुरुवार को राजधानी पटना सहित बिहार

के 19 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है और मेघगर्जन के

साथ आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। इन जिलों में हवा की गति भी

झोंके के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस वजह से येलो अलर्ट

जारी किया गया है।

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज,

सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी,

समस्तीपुर , सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया

में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही मेघगर्जन के साथ आकाशीय

बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। इन जिलों में हवा की गति भी झोंके के

साथ 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया

गया है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी

युक्त पूर्वा हवा बिहार में आ रही है। दक्षिण पश्चिम भाग को छोड़कर बिहार

के सभी भागों में बादल बनते रहेंगे। कई जगहों पर रोज आंधी के साथ मेघगर्जन

और बारिश की संभावना बनी रहेगी। पूर्वी और तराई वाले जिलों में बारिश होने

की ज्यादा संभावना है। आने वाले दो दिनों में ऐसे कई इलाके हो सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें