मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

मध्‍य प्रदेश में अगले 2 दिन आधे हिस्से में बारिश का अलर्ट, आज 34 जिलों में बदला रहेगा मौसम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्‍य प्रदेश में अगले 2 दिन आधे हिस्से में बारिश का अलर्ट, आज 34 जिलों में बदला रहेगा मौसम

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। जनवरी में तीसरी बार मावठा गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश होने की संभावना है। बारिश के दौरान गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है। आज बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर समेत 34 जिलों में मौसम बदला रहेगा। कहीं-कहीं कोहरा तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं, 17 जनवरी से तेज ठंड का दौर फिर शुरू हो जाएगा।मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी का असर प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से में देखने को मिलेगा। सिस्टम जैसे ही गुजरेगा, प्रदेश में ठंड का असर फिर से बढ़ जाएगा। 18 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसके बाद बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी और पूरा प्रदेश ठिठुर जाएगा। इससे पहले मंगलवार को 203 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवा चली।आज बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच और मंदसौर में गरज-चमक की स्थिति भी बनेगी। वहीं, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा। 16 जनवरी को भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, रीवा, मऊगंज, छतरपुर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, छिंदवाड़ा में हल्की बारिश हो सकती है। 17 जनवरी को इस दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं, ठंड का असर भी बना रहेगा।प्रदेश में मंगलवार की रात भोपाल समेत कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल में 5.4 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 6.6 डिग्री, ग्वालियर में 8.4 डिग्री, उज्जैन में 8.5 डिग्री और इंदौर में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सबसे ठंडा सीहोर रहा। यहां तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शाजापुर के पास गिरवर में 3.9 डिग्री, राजगढ़ में 4.6 डिग्री, पचमढ़ी में 4.7 डिग्री, नौगांव-कल्याणपुर में पारा 5 डिग्री रहा। अन्य शहरों में भी पारे में गिरावट देखने को मिली। सतना, मैहर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, राजगढ़, पन्ना, छतरपुर, ग्वालियर, रायसेन, दमोह, भोपाल, मंडला, उमरिया और पचमढ़ी में कोहरा भी रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें