मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान के 29 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, पूर्वी राजस्थान में नदियों का जलस्तर बढ़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान के 29 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, पूर्वी राजस्थान में नदियों का जलस्तर बढ़ा

जयपुर। राजस्थान में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। रविवार को भी राज्य के 29 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में मध्यम से तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।शनिवार को सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर, नागौर, जयपुर, अजमेर सहित कई जिलों में 2 से 9 इंच तक बारिश दर्ज की गई। बारिश से जुड़ी घटनाओं में मां-बेटे सहित चार लोगों की जान चली गई। सवाई माधोपुर में भारी बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, यहां तक कि जिला कलेक्ट्रेट परिसर भी पानी में डूब गया। सीकर में विधायक के आवास में पानी घुसने की खबर है। पिछले 24 घंटों में सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में सबसे अधिक 214 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई। बौंली में 130 मिमी, सवाई माधोपुर शहर में 124 मिमी, मित्रपुरा में 50 मिमी और खंडार व मलारना डूंगर में 44 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। चौथ का बरवाड़ा में कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।पूर्वी राजस्थान में जारी भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कोटा बैराज और कालीसिंध बांध से पानी छोड़ा गया है, वहीं बीसलपुर बांध का जलस्तर भी बढ़कर 313.74 आरएल मीटर तक पहुंच गया है। इस वर्ष मानसून सीजन में राजस्थान में अब तक सामान्य से 137 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। 1 जून से 4 जुलाई तक राज्य में 167.1 मिमी बारिश हुई, जबकि इस अवधि में औसतन केवल 70.5 मिमी वर्षा होती है।मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर के अनुसार राज्य के पश्चिमी जिलों में बारिश नहीं होने से गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। शनिवार को गंगानगर में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में पारा 40, हनुमानगढ़ में 39, जैसलमेर में 38.9 और फलोदी में 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें