मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट, आज तेज बरसात की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट, आज तेज बरसात की चेतावनी

नोएडा। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लिए 30 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का भी सामना लोगों को करना पड़ सकता है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम 80 प्रतिशत तक रह सकती है, जिससे उमस भी महसूस होगी। हालांकि, बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

आईएमडी के अनुसार 30 जुलाई को सुबह, दोपहर और रात, तीनों समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि दिनभर अलग-अलग स्थानों पर थंडरस्टॉर्म, बिजली चमकने और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है।

ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों या खुले स्थानों पर खड़े न होने की सलाह दी गई है। इसके बाद 31 जुलाई को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रहेगा।

पूर्वानुमान के अनुसार, इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आर्द्रता 85 से 65 प्रतिशत के बीच रह सकती है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने का अनुमान है।

इस दिन किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

1 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री, जबकि आर्द्रता 95 से 75 प्रतिशत रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस दिन भी कोई विशेष चेतावनी नहीं है।

2 अगस्त को भी मौसम लगभग समान रहेगा। तापमान 33/25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार आंशिक नहीं बल्कि सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होती रहेगी।

3 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी मौसम विभाग ने बादल और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

वहीं 4 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान से साफ है कि 30 जुलाई से लेकर 4 अगस्त तक पूरे दिल्ली-एनसीआर में मानसून सक्रिय रहेगा।

30 जुलाई को येलो अलर्ट के चलते तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना सबसे अधिक रहेगी, जबकि इसके बाद के दिनों में हल्की बारिश और बादलों का सिलसिला जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें