मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में दाे दिनाें से हाे रही है बारिश, 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार में दाे दिनाें से हाे रही है बारिश, 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

पटना। बिहार में उमस भरी गर्मी के बाद मानसून का असर दाे दिनाें से जारी है रविवार से शुरू हुई लगातार बारिश से पूरे राज्य को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को भी हालात जस के तस बने हुए हैं। पटना समेत गया, भोजपुर, मुंगेर, समस्तीपुर, किशनगंज जैसे कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है।

भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले पांच दिनों तक यह सिलसिला जारी रहेगा, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ का खतरा गहरा गया है। उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन अब जलजमाव और यातायात की समस्याएं सिरदर्द बन गई हैं। आईएमडी की मानें तो पूर्वोत्तर बांग्लादेश और असम के ऊपर बना चक्रवाती तंत्र तथा बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो-प्रेशर एरिया ने बिहार के मौसम को पूरी तरह हिला दिया है। समुद्र से आने वाली नमी के कारण बारिश का यह दौर 20 सितंबर तक जारी रह सकता है।

मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जहां अति भारी वर्षा की आशंका है। इनमें किशनगंज, अररिया, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, वैशाली, सारण, समस्तीपुर, खगड़िया प्रमुख हैं। वहीं पटना, मुंगेर, भोजपुर, बेगूसराय और शेखपुरा में भी मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। वज्रपात हाेने का खतरा सबसे ज्यादा उत्तर और दक्षिण बिहार के ग्रामीण इलाकों में है। गंगा, कोसी और बागमती नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, उत्तराखंड की बारिश का असर भी यहां दिख रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें