मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

भागलपुर। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के समीप शनिवार को पुलिस द्वारा एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान योगीवीर निवासी आकाश कुमार उर्फ कारू के रूप में हुई है। मृतक के दादा ने बताया कि बीते शाम मेरा पोता गांजा पीने घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। सुबह किसी ने मेरे पोते की मौत की सूचना दी। वहीं मृतक के दादा और भाई ने कुछ लोगों के विरूद्ध हत्या का आरोप लगाया है।उधर इस हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जगदीशपुर हाल्ट के समीप बैसाखी कुंडी के पास उक्त युवक का शव मिला है। उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉयड और एफ एस एल टीम जांच कर रही है। घटना को लेकर सीटी एस पी डॉ के रामदास ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें