मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला रिक्शा चालक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला रिक्शा चालक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

भागलपुर। जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र के 12 नंबर गुमटी के समीप रेलवे ट्रैक किनारे सोमवार को एक रिक्शा चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी इलाके में आग के तरह फैल गयी। लोगों ने घटना की जानकारी मृतक परिजन को दिया। बाद में गेटमैन ने इसकी जानकारी इशाकचक पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। मृतक लोदीपुर थाना क्षेत्र के तांती टोला निवासी मदन तांती के पुत्र बबलू तांती (40) है। बताया जा रहा है कि मृतक रिक्शा चलाकर अपना भरण पोषण करता था। प्रथम दृष्टया यह हत्या प्रतीत हो रहा है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने मृतक के पत्नी और परिजन को दिया। घटना की जानकारी के बाद मृतक के भाई पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जबकि पत्नी अभी तक नहीं पहुंची है।मामले को लेकर मृतक के बड़े भाई विनय तांती ने बताया कि आए दिन की तरह आज भी वह रिक्शा चलाने के लिए निकला हुआ था। कैसे क्या हुआ मुझे जानकारी नहीं है। किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार से बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें