मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे की तत्परता से यात्री को मिला खोया हुआ बैग, दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलवे की तत्परता से यात्री को मिला खोया हुआ बैग, दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

काेटा। यात्री सुविधा और सुरक्षा के प्रति रेलवे कर्मचारियों की सजगता का एक और उदाहरण सामने आया है। गुरुवार दोपहर यात्री गाड़ी संख्या 59837 की जांच के दौरान सामान्य कोच में एक यात्री का बैग छूटे होने की सूचना मिली।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक /जन सम्पर्क अधिकारी, कोटा साैरभ जैन के अनुसार कोच में मौजूद यात्रियों द्वारा सूचना दिए जाने पर हेड टीसी ऑफिस प्रभारी उप मुख्य टिकट निरीक्षक दीपक शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए ड्यूटी पर उपस्थित आरपीएफ कांस्टेबल तोरण सिंह के साथ बैग को अपनी सुरक्षित कस्टडी में लिया। बैग में उपलब्ध कागजात के आधार पर संबंधित यात्री से संपर्क किया गया, जो पिछले स्टेशन न्यू कोटा पर अपना सामान भूल गया था। इसके बाद यात्री को कोटा जंक्शन स्थित सीटीआई स्टेशन कार्यालय में बुलाया गया। उचित पहचान सुनिश्चित करने के पश्चात यात्री को उसका बैग सौंपा गया, जिसमें उसके आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य सामान पूर्णतः सुरक्षित पाए गए। इस मानवीय और त्वरित कार्रवाई के लिए यात्री द्वारा रेल प्रशासन तथा संबंधित रेलवे कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें