रेलयात्रियों को 9 फरवरी की मध्य रात्रि से साढ़े चार घंटे नहीं मिलेंगी दिल्ली पीआरएस की सेवाएं
नई
दिल्ली, 07 फरवरी दिल्ली में रेलवे की यात्री आरक्षण प्रणाली
(पी.आर.एस.) की सेवाएं 9 फरवरी की मध्यरात्रि से साढ़े चार घंटे तक अस्थाई
रूप से स्थगित रहेंगी
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बुधवार
को बताया कि स्थिर और गतिशील डेटाबेस संपीडन कार्य के कारण दिल्ली
पी.आर.एस. की सभी सेवाएं जैसे आरक्षण, निरस्तीकरण, चार्टिंग, पूछताछ (139
तथा काउंटर पर), इंटरनेट बुकिंग और ईडीआर सेवाएं 9 फरवरी की मध्यरात्रि
11.45 बजे से 10 फरवरी को तड़के 04.15 बजे तक लगभग 04.30 घंटे उपलब्ध नहीं
रहेंगी।





