मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुर में रेलवे के कार्यालय अधीक्षक और नाबालिग बेटे की हत्या, बेटी और पड़ोसी युवक लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर में सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का

मामला सामने आया है। यहां रेलवे कॉलोनी के आवास में कार्यालय अधीक्षक और

उनके नाबालिग बेटे की हत्या कर दी गई। बेटे का शव फ्रिज में मिला जबकि

कार्यालय अधीक्षक का शव किचिन में पालीथीन से बरामद हुआ है। मृतकों के सिर

पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। वारदात के बाद से मृतक की नाबालिग बेटी

लापता है। पुलिस को पड़ोस में रहने वाले युवक पर हत्या का शक है। सीसीटीवी

कैमरे की जांच करने पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस ने हत्या

का प्रकरण दर्ज कर आरोपित और नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी

अनुसार मृतक राजकुमार विश्वकर्मा (52 वर्ष) डीआरएम कार्यालय में कार्यालय

अधीक्षक थे। वह अपने आठ वर्षीय बेटे तनिष्क और 14 वर्षीय बेटी काया के साथ

सिविल लाइंस चौराहे के पास स्थित रेलवे की मिलेनियम कालोनी में रहते थे।

उनकी पत्नी की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। पिपरिया निवासी राजकुमार

विश्वकर्मा के भाई को शुक्रवार को उनकी नाबालिग बेटी का वॉइस मैसेज मिला

था। जिसमें उसने पड़ोसी युवक मुकुल पर उसके पिताऔर भाई की हत्या करने की

बात कही थी। वाॅइस मैसेज मिलते ही मृतक के भाई ने ये सूचना पुलिस को दी थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तो बाप-बेटे

की लाश बरामद हुई। बेटे की लाश फ्रिज के अंदर से बरामद हुई, जबकि राजकुमार

का शव किचिन में पॉलीथीन से बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि दोनों पर

धारदार तथा भारी हथियार से हमला किया गया था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण

दर्ज पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद बाप-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के

लिए भिजवा दिया।

नाबालिग बेटी लापता, पड़ोसी युवक पर शव

वारदात

के बाद से मृतक की नाबालिग बेटी लापता है। पुलिस को प्रारंभिक जांच और

पूछताछ में हत्याकांड को अंजाम देने का संदेह मृतक के पड़ोस में रहने वाले

एक रेलकर्मी के बेटे मुकुल सिंह उम्र 19 साल पर है। मृतक की नाबालिग बेटी

का मुकुल के साथ प्रेम संबंध थे। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद

आरोपित नाबालिग लड़की के साथ फरार हो गया। पुलिस को आशंका है कि दोहरे

हत्याकांड में नाबालिग लड़की भी लिप्त है। पुलिस दोनों की सरगर्मी के साथ

तलाश कर रही है। फारेंसिंक और फ्रिंगर प्रिंट लेने के बाद पुलिस ने

घटनास्थल को सील कर दिया है।

युवक के खिलाफ दर्ज हुआ था प्रकरण

पुलिस

अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि सितंबर 2023 में युवक के मृतक की

बेटी ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाबालिग लड़की को मुकुल भगाकर

ले गया था। नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ

पॉक्सो तथा अपहरण का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। आरोपित कुछ समय

पहले ही जेल से जमानत पर घर आया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें