मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

रेल मंत्री ने भारतीय रेलवे निर्माण नियमावली का किया अनावरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेल मंत्री ने भारतीय रेलवे निर्माण नियमावली का  किया अनावरण

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में ‘भारतीय रेलवे निर्माण मैनुअल का अनावरण किया।

मैनुअल लॉन्च करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा कि निर्माण मैनुअल भूमि अधिग्रहण, वन मंजूरी, पुल डिजाइन, अनुबंध प्रबंधन, सुरंग निर्माण, सड़क फ्लाईओवर व अंडर ब्रिज सहित कई गतिविधियों में मदद करेगा। यह मैनुअल हमें दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला रेल नेटवर्क बनने में मदद करेगा।

वैष्णव ने आगे कहा कि यह वास्तव में खुशी की बात है कि निर्माण मैनुअल अब एक नए रूप में और हमारे समय के अनुरूप है। जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यभार संभाला है, रेलवे पर उनका ध्यान नए ट्रैक और स्टेशनों के निर्माण पर रहा है और इस मिशन में, यह मैनुअल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि मैनुअल का पिछला संस्करण पुराना था (लगभग 1960) और अब नए सुधारों को शामिल किया गया है जिनमें ईपीसी अनुबंध, पुल निर्माण, सिग्नलिंग का निष्पादन, विद्युत और गैर-इंटरलॉकिंग कार्य आदि शामिल हैं जिन्हें अब नए मैनुअल के माध्यम से मानकीकृत किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें