मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

रेलटेल की शानदार छलांग: चौथी तिमाही में आय 1680 करोड़, प्रदर्शन ने चौंकाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलटेल की शानदार छलांग: चौथी तिमाही में आय 1680 करोड़, प्रदर्शन ने चौंकाया

नई दिल्ली: RailTel Corporation of India ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी की कुल आय 1680 करोड़ रुपये रही, जबकि शुद्ध लाभ 142 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।कंपनी के अनुसार, उसकी ऑपरेटिंग इनकम 1669 करोड़ रुपये रही, जो पिछली तिमाही की तुलना में 83 प्रतिशत अधिक है। इसी अवधि में टर्नओवर में 82 प्रतिशत और मुनाफे में 127 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में रेलटेल ने 4328 करोड़ रुपये का कुल टर्नओवर और 346 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया। यह पिछले वर्ष की तुलना में क्रमशः 22 प्रतिशत और 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक Sanjay Kumar ने कहा कि चौथी तिमाही का प्रदर्शन बेहद उत्साहजनक रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार आय और लाभ में वृद्धि कंपनी की मजबूत रणनीति और टीमवर्क का परिणाम है।रेलटेल के पास वर्तमान में 11,466 करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक है, जिससे आने वाले समय में कंपनी की आय में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।उल्लेखनीय है कि रेलटेल भारतीय रेलवे के तहत एक नवरत्न पीएसयू है, जो देशभर में टेलीकॉम और आईटी सेवाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी का विशाल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क और वाई-फाई इंफ्रास्ट्रक्चर हजारों रेलवे स्टेशनों को जोड़ रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें