मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के चाणक्यपुरी में रेल कोच रेस्टोरेंट खुला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली के चाणक्यपुरी में रेल कोच रेस्टोरेंट खुला

नई दिल्ली। अरुण फूड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी में रेल कोच रेस्टोरेंट खोला है। इसका उद्घाटन अरुण ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन सुरेश राणा ने शुक्रवार को किया। इस अवसर पर अरुण फूड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सचिन राणा, अरुण फूड सर्विसेज के जीएम ऑपरेशन नितिन लोचब, ऑपरेशन मैनेजर परवेश वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे lसचिन राणा ने पत्रकारों को बताया कि रेस्टोरेंट सप्ताह के सातों दिन सुबह 11 से रात 11 बजे तक खुलेगा। इसके अंदर 40 लोगों के बैठने की व्यवस्था है और बाहर करीब 15 लोग बैठ सकते हैं। नितिन लोचब ने कहा कि रेल कोच रेस्तरां की डिजाइन युवाओं और परिवारों को आकर्षित करेगी। बाहरी और आंतरिक भाग ट्रेन जैसा दिखता है। लोचब ने कहा कि कंपनी दिवाली और त्योहारी सीजन के अवसर पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट दे रही है।इस रेस्टोरेंट के परिचालन प्रबंधक प्रवेश वर्मा ने बताया कि कपासा नाम से शुरू किए गए इस रेल कोच रेस्टोरेंट में वेज एवं नॉन वेज व्यंजन के साथ रेल म्यूजिक का भी आनंद लिया जा सकेगा l यहां इंडियन फूड, इटैलियन फूड, पेस्ट्रीज ऐंड आइसक्रीम की वृहद रेंज उपलब्ध है l किट्टी पार्टी, बर्थडे पार्टी एवं एनिवर्सरी के लिए स्पेशल ऑफर उपलब्ध l

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें