मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

हावड़ा-मुंबई मेल झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त, रेल यातायात प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। हावड़ा से मुंबई जा रही सीएसएमटी एक्सप्रेस

(ट्रेन संख्या 12810 ) बीती मध्य रात्रि झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

दुर्घटना में मेल ट्रेन के कई डिब्बे बेपटरी हो गए। प्रारंभिक सूचना है

कि हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

दुर्घटना किस कारण हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यह रेल हादसा झारखंड के चक्रधरपुर मंडल के राजखरसवान पश्चिम आउटर और बड़ाबांबू के बीच हुआ।

सूत्रों

के अनुसार हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे

लेट 2 बजकर 37 मिनट पर टाटानगर स्टेशन से रवाना हुई। चक्रधरपुर पहुंचने से

पहले ही बेपटरी होकर बगल की लाइन से गुजर रही मालगाड़ी से चिपक गई। रेलवे

में इसे साइट क्लोजन कहते हैं। इसी के चलते हादसा अधिक भीषण हो गया। मेल

ट्रेन और मालगाड़ी के डिब्बे इस टक्कर के बाद दूर तक फैल गए। रात के अंधेरे

में हुए इस हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से किए गए।

इस

रेल खंड पर यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया है। इस मार्ग से होकर जाने

वाली कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं और कुछ को दूसरे मार्ग से होकर गुजारा

जा रहा है। सुबह होने के साथ ही इस ट्रेन के यात्रियों को दूसरे संसाधनों

से सुरक्षित आगे के लिए भेजा जा रहा है। दुर्घटनास्थल पर रेल पटरियां उखड़

गईं है। ओवरहेड लाइन व खंभे भी उखड़ गए हैं।

रेल मंत्रालय ने

मंगलवार को बताया कि दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरण स्टाफ और सहायक मंडल रेल

प्रबंधक (एडीआरएम), चक्रधरपुर के साथ मौके पर मौजूद हैं। छह लोग घायल हुए

हैं। रेलवे मेडिकल टीम ने सभी को प्राथमिक उपचार दिया है। रेलवे ने

हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। टाटानगर : 06572290324, चक्रधरपुर:06587

238072, राउरकेला: 06612501072, 06612500244, हावड़ा : 9433357920

03326382217, मुंबई हेल्पलाइन 022-22694040, नागपुर हेल्पलाइन नंबर

7757912790 ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें