मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ में ‘ऑपरेशन शंखनाद’ 16 मवेशियाें के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन शंखनाद’  16 मवेशियाें के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़ । जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत रायगढ़ पुलिस ने मंगलवार की देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।थाना लैलूंगा पुलिस को 17 फरवरी की शाम काे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आमापाली से झगरपुर मार्ग होते हुए मवेशियों को ओडिशा बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम झगरपुर के पास घेराबंदी कर मेन रोड पर मवेशी ले जा रहे एक युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम देवानंद यादव पिता मनधरो यादव, (32) निवासी ग्राम आमापाली थाना लैलूंगा बताया। उसके कब्जे से 16 गौवंश बरामद किए गए। परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपित ने रब्बुल खान नाम के मवेशी तस्कर के साथ मिलकर मवेशियों को ओडिशा बूचड़खाने ले जाना स्वीकार किया।पुलिस द्वारा बरामद 16 गौवंश का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराकर उनके चारा-पानी की समुचित व्यवस्था के लिए सलखिया गौशाला भेजा गया है । प्रकरण में आरोपित देवानंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। वहीं आरोपित राहुल खान की पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही है।मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बुधवार काे कहा कि जिले में एक भी गौवंश की तस्करी होने नहीं दी जाएगी। ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत मवेशी तस्करों पर लगातार कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें