मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी की पहल, रायगढ़ शहर में 3.14 करोड़ के सड़कों के काम स्वीकृत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायगढ़,। प्रदेश के वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओ पी चौधरी की

पहल पर रायगढ़ शहर में सड़कों के निर्माण हेतु 3.14 करोड़ की स्वीकृति

नगरीय प्रशासन विभाग से मिली है। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने रायगढ़ के

जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों की मांग पर नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के

समक्ष पत्र के जरिए मांगे रखी। जिस पर स्वीकृति प्रदान की गई है।

शहर

में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा

में निरंतर तेज गति से कार्य हो रहे है। शहर में डामरीकृत सड़कों के

निर्माण हेतु प्राथमिकता दी जा रही। जिससे शहर वासियों को सुगम आवागमन हेतु

व्यवस्थित सड़कें मिलें। साथ साथ रायगढ़ में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध

कराने कि दिशा में शिक्षा एवम खेल के क्षेत्र में भी अधोसंरचना विकास को

तेजी से मूर्त रूप दिया जा रहा है। जिससे शहर में सभी वर्गो की आवश्यकताओं

के अनुरूप सुविधाएं जल्द मिल सके ।

3.14 करोड़ से 4 डामरीकृत सड़कों का होगा निर्माण

जिन

सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है वे डामरीकरण के साथ

बनेंगी। इस हेतु 1 करोड़ 8 लाख 42 की लागत से वार्ड क्रमांक 21 सर्किट हाऊस

से हाऊसिंग बोर्ड तक बीटी रोड, इसी तरह वार्ड क्रमांक 27 अतरमुड़ा से मंगल

भवन तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 83 लाख 51 हजार रुपये, वार्ड

क्रमांक 32 सर्वेश्वरी स्कूल से 25 एमएलडी एसटीपी प्लांट एवं गीता ट्रेडर्स

से बांझीनपाली तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 78 लाख 53 हजार रुपये एवं

वार्ड क्रमांक 17 हण्डी चौक से अनाथालय होते हुए नीलांचल भवन तक एवं गणेश

मंदिर होते हुए बस स्टैण्ड तक बीटी रोड रिपेयरिंग कार्य हेतु 44 लाख 12

हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें