मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

ओडिशा में इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ओडिशा में इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

भुवनेश्वर। ओडिशा सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए मंगलवार को संबलपुर स्थित कमांड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (सीएडीए) के कार्यपालक अभियंता पद्मलोचन नायक के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। उन पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है।

विजिलेंस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में 23 जून को पद्मलोचन नायक के संबलपुर, कटक, बालेश्वर और मलकानगिरी जिलों में स्थित सात ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया।

जिन स्थानों पर छापेमारी की गई, उनमें संबलपुर जिले के धनुपाली स्थित उनका किराए का मकान, कटक जिले के विद्याधरपुर में स्थित तीन मंजिला आवासीय भवन और बालेश्वर जिले के बस्ता थाना क्षेत्र के मुखालिस गांव में स्थित मकान शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (विजिलेंस), संबलपुर की अदालत द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर विजिलेंस की सात टीमों ने यह कार्रवाई की। इन टीमों का नेतृत्व चार उप पुलिस अधीक्षकों ने किया, जबकि 13 निरीक्षक, सात सहायक उप निरीक्षक और अन्य कर्मचारी भी इसमें शामिल रहे।

तलाशी के दौरान विजिलेंस अधिकारियों को पद्मलोचन नायक और उनके परिवार के पास करोड़ों रुपए की संपत्ति का पता चला।

इनमें कटक में एक बहुमंजिला इमारत सहित तीन मकान, 18 कीमती भूखंड, करीब 20 लाख रुपए के सोने के आभूषण और घरेलू सामान, 3.45 लाख रुपए नकद तथा श्रीलंका, नेपाल, बहरीन और अमेरिका की कुछ विदेशी मुद्रा शामिल हैं।

इसके अलावा तीन चारपहिया वाहन, दो जेसीबी मशीनें, एक ट्रैक्टर और एक ट्रेलर भी बरामद किए गए हैं।

18 भूखंडों में से पांच भुवनेश्वर, तीन कटक, छह जाजपुर जिले के कोरई क्षेत्र, तीन बालेश्वर जिले के बस्ता क्षेत्र और एक पुरी जिले के डेलंगा क्षेत्र में स्थित हैं।

अधिकारी ने बताया, "पद्मलोचन नायक के कई बार श्रीलंका जाने और वहां जुआ खेलने की गतिविधियों में शामिल होने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है।

विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, बरामद संपत्तियों के स्रोत का पता लगाने के लिए नायक से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों को आशंका है कि तलाशी अभियान जारी रहने के दौरान और भी संपत्तियों का खुलासा हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें