मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

केएल राहुल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया शतक, जुरेल का लगातार तीसरा अर्धशतक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लंदन। लंबे समय बाद लाल गेंद से क्रिकेट में लौटे केएल राहुल ने शानदार शतक लगाते हुए अपने फॉर्म का दमदार बयान दिया। इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को राहुल ने 116 रनों की लाजवाब पारी खेली, जिससे इंडिया ए ने 319/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।बारिश से प्रभावित दिन में राहुल और ध्रुव जुरेल की शतकीय साझेदारी टीम के लिए बड़ी ताकत बनी।राहुल ने दिखाया क्लास, नहीं थे शुरुआती टीम मेंकेएल राहुल को शुरू में इस मुकाबले के लिए चुना नहीं गया था, लेकिन आईपीएल खत्म होने के बाद उन्होंने खुद को उपलब्ध कराया और पहले ही दिन शतक जड़कर चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने करुण नायर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की और फिर जुरेल के साथ मिलकर टीम को संकट से उबारा।वोक्स ने तोड़ी शुरुआती कमरइंग्लैंड लॉयंस के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज़ क्रिस वोक्स ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट झटके। उन्होंने यशस्वी जायसवाल (17) और अभिमन्यु ईश्वरन को जल्दी पवेलियन भेजकर भारत की शुरुआत बिगाड़ दी। लेकिन इसके बाद राहुल और करुण नायर (40 रन) ने पारी को संभाला।जुरेल फिर चमके, लगातार तीसरी फिफ्टीध्रुव जुरेल ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले अनौपचारिक टेस्ट में 94 और नाबाद 53 रन बनाने वाले जुरेल ने यहां 52 रनों की अहम पारी खेली। राहुल के साथ उनकी शतकीय साझेदारी ने इंडिया ए को मजबूत स्थिति में ला दिया।अंत में हिल ने दिलाई इंग्लैंड को वापसीदिन के आखिरी सत्र में जॉर्ज हिल ने दोनों सेट बल्लेबाजों — राहुल और जुरेल — को नौ गेंदों के अंदर पवेलियन भेजा जिससे इंग्लैंड लॉयंस ने थोड़ी वापसी की। इसके बाद नितीश रेड्डी और शार्दुल ठाकुर ने दिन का खेल खत्म होने तक संयम से बल्लेबाज़ी की, हालांकि बारिश की रुक-रुक कर बाधा बनी रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें