मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा छपरा पहुंची, हाथी-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ हुआ स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा छपरा पहुंची, हाथी-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ हुआ स्वागत

‎सारण। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की 'वोटर अधिकार यात्रा' शनिवार को सारण जिला मुख्यालय छपरा पहुंची। सारण में इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ‎‎पूरे शहर में उत्साह और ऊर्जा की लहर दौड़ गई।

म्युनिसिपालिटी चौक पर सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, क्षत्रिय, दलित और वंचित समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। ‎राहुल गांधी के स्वागत के लिए हाथी-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ जब यात्रा का स्वागत हुआ, तो छपरा का माहौल पूरी तरह बदल गया। महिलाओं और युवाओं की अभूतपूर्व भागीदारी ने इस स्वागत को ऐतिहासिक बना दिया।

हाथी-घोड़ों के साथ स्वागत देख राहुल गांधी गदगद हो गए। ‎सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, "छपरा की जनता बदलाव चाहती है और राहुल गांधी की यह 'वोटर अधिकार यात्रा' लोगों में नई उम्मीद जगा रही है। आज हमने देखा कि किस तरह हर वर्ग के लोग इस आंदोलन का हिस्सा बने। यह साफ संकेत है कि बिहार में परिवर्तन की लहर चल चुकी है और जनता एक न्यायपूर्ण, समान और विकासशील समाज की ओर बढ़ रही है।" ‎ ‎

राहुल गांधी की आज की वोटर अधिकार यात्रा में सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हुए। शनिवार को यह यात्रा छपरा के श्याम चौक से शुरू हुई। यह यात्रा बाजार समिति मोड़, आरा रोड, छपरा ब्रिज मोड़ होते हुए आरा में प्रवेश करेगी। आज रात्रि विश्राम वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में होगा। इस यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना में होगा, जहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक पदयात्रा निकालेंगे। इस पदयात्रा में महागठबंधन के सभी नेता शामिल होंगे। वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। ‎ ‎

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें