मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी की बयानबाजी से उनकी 'अर्बन नक्सलाइट' की मानसिकता उजागरः मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल गांधी की बयानबाजी से उनकी 'अर्बन नक्सलाइट' की मानसिकता उजागरः मोहन यादव

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गए सवालों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा सुप्रीम कोर्ट, सेना के पराक्रम और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करना, उनकी ‘अर्बन नक्सलाइट’ मानसिकता को उजागर करता है। उनके अशोभनीय बयानों से देश में नेता प्रतिपक्ष की गरिमा धूमिल हो रही है, उन्हें तुरंत इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने वाले बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की इस सार्वजनिक बयानबाजी से उनकी ‘अर्बन नक्सलाइट’ मानसिकता उजागर हो रही है। यह ठीक नहीं है और उन्हें इस मामले में तत्काल माफी मांगनी चाहिए। डॉ. यादव ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग भारत की सबसे निष्पक्ष और स्वतंत्र संस्था है, जिसने लोकतंत्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में इस पर सवाल उठाना देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान है और इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भी प्रभाव पड़ता है।दरअसल, राहुल गांधी ने शुक्रवार को बेंगलुरु में एक रैली में वोट चोरी होने का आरोप लगाते हुए कहा था कि देश की संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। चुनाव आयोग मुझसे एफिडेविट मांगता है। मैंने संसद के भीतर संविधान पर हाथ रखकर शपथ ली है। आज जब हिंदुस्तान की जनता हमारे डेटा को लेकर आयोग से सवाल पूछ रहा है तो आयोग ने अपनी वेबसाइट बंद कर दी। हमारी मांग है कि आयोग हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट दे। कल मैंने साबित किया है कि देश में वोटों की चोरी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें