मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्णिया पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, रंगभूमि मैदान में की जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बिहार के पूर्णिया में राहुल गांधी ने पिछड़े वर्ग की हिमायत की, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पूर्णिया (बिहार)। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पूर्णिया पहुंचे। उन्होंने यहां के रंगभूमि मैदान में अपराह्न तीन बजे विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्र की सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार ओबीसी वर्ग को खत्म करना चाहती है। आज देश में ओबीसी वर्ग कितना है? किसी को पता है? देश में सबसे पहले हर वर्ग की जनगणना करनी चाहिए एवं ओबीसी वर्ग सहित हर वर्ग की समीक्षा होनी चाहिए।

राहुल गांधी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला साधते हुए कहा कि नीतीश पर दबाव पड़ते ही वो अपना पाला बदल लेते हैं। नीतीश जब शपथ लेते हैं तो खूब तालियां बजती हैं। नीतीश सीएम आवास की ओर निकल जाते हैं लेकिन अपना शॉल राज्यपाल भवन में छोड़ आते हैं। वापस जब वो लेने जाते हैं तो राज्यपाल भी कहते हैं इतनी जल्दी वापस आ गए।

राहुल गांधी ने अम्बानी और अडानी का हवाला देते हुए कहा कि यदि इन सारे बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ हो सकता है तो किसानों का क्यों नहीं? आज किसान कर्ज के कारण रोज आत्महत्या कर रहे। सरकार किसानों की जमीन छीन रही है। महंगाई चरम पर है। गरीब और गरीब होते जा रहा है।

राहुल गांधी ने पूर्णिया प्रस्थान से पहले अररिया में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि में उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि भाजपा सरकार देश में महात्मा गांधी के सिद्धांतों को कुचल कर गोडसे नीति को अपनाना चाहती है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी उनकी विचारधारा को कुचलने की कोशिश होगी, हम वहां खड़ा मिलेंगे। राहुल गांधी ने पदयात्रा के दौरान सिकंदरपुर पंचायत स्थित शीशा बाड़ी में किसानों के साथ चौपाल लगाया और उनकी समस्याओं को समझा।

कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के साथ कन्हैया कुमार, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजयसभा सांसद इमरान प्रताप गढ़ी, अजित शर्मा, रंजीत रंजन, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, तारिक अनवर, शाकिल अहमद खां सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें