मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर आरोपों से बढ़ी सियासी हलचल, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर आरोपों से बढ़ी सियासी हलचल, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा और केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने अपनी राय व्यक्त की।

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि एक समय चुनाव आयोग ने मुझसे कहा था कि हम आप लोगों को प्रजातंत्र का पार्टनर मानते हैं। वोटर लिस्ट को स्वच्छ बनाने में आप हमारी मदद कीजिए। अगर कोई गलती है तो हमें बताइए, हम उसे सही करेंगे। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में चुनाव आयोग से ज्यादा राजनीतिक दलों की दिलचस्पी होती है, लेकिन अगर राजनीतिक दलों को वोटर लिस्ट की जांच (स्क्रूटनी) करने की अनुमति नहीं दी जाती तो यह गलत है।

तन्खा ने आगे कहा कि राहुल गांधी को ही नहीं, बल्कि देश के वोटरों और हर नागरिक को आपत्ति है। देश आपकी(चुनाव आयोग) प्रक्रिया को स्वीकार नहीं कर रहा है। यह प्रजातंत्र के लिए हानिकारक है। चुनाव आयोग को अपना दायित्व निभाना चाहिए।

वहीं, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने राहुल गांधी के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) मौजूद होता है और सभी राजनीतिक दलों का एजेंट भी वहां रहता है। ऐसे में अगर किसी बूथ पर गलती हुई है तो वहां के बीएलओ ही उसे बता सकते हैं। ओराम ने कहा कि राहुल गांधी का आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है।

बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर चुनावों में हेराफेरी कर रहा है और लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारे संविधान की नींव 'एक व्यक्ति, एक वोट' के सिद्धांत पर टिकी है। इसलिए जब चुनाव होते हैं तो सबसे जरूरी सवाल यह है कि क्या सही लोगों को वोट डालने की अनुमति मिल रही है? क्या वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं? क्या वोटर लिस्ट सटीक है?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें