राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड ,गुमला में करेंगे जनसभा

राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड ,गुमला में करेंगे जनसभा
रांची: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सात मई को झारखंड के चुनावी दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी गुमला जिला के बसिया में जनसभा करेंगे। वहीं से खूंटी और लोहरदगा लोकसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए जनता का आशीर्वाद मांगेंगे। सात चरणों में होने वाले आम चुनाव के पहले चरण में 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, पलामू और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग होगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि पहले राहुल गांधी का कार्यक्रम छह मई को तय हुआ था लेकिन इसे एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इस जनसभा में लेाहरदगा और खूंटी क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। पार्टी इसकी तैयारी में जुट गई है।





