मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के गोपालगंज में बिजली की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार में गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के लूहुसी गांव में नवनिर्मित मकान की छत की ढलाई के दौरान करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुयी है।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार छत की ढलाई के दौरान अचानक मिक्सर मशीन में करंट दौड़ गया, जिससे चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद आनन-फानन में चारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां के डॉक्टरों ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घायल मजदूर का इलाज इमरजेंसी वार्ड में जारी है।पुलिस ने बताया कि मृतकों में त्रिलोकपुर गांव निवासी ठेकेदार नसरूदीन मियां (55 वर्ष), नीरज कुमार (30 वर्ष) और बलिराम सिंह (48 वर्ष) शामिल हैं। गंभीर रूप से झुलसे जितेंद्र सिंह का इलाज अस्पताल में चल रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान की ढलाई के दौरान छत पर चल रही मिक्सर मशीन में बिजली आपूर्ति के लिए तार जोड़ा जा रहा था, तभी अचानक मशीन में करंट फैल गया और मजदूर उसकी चपेट में आ गए। घटना की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे।स्थानीय लोगों की सूचना पर उचकागांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की तहकीकात में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें