मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी आज मप्र के प्रवास पर, पचमढ़ी में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में लेंगे हिस्से

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
राहुल गांधी आज मप्र के प्रवास पर, पचमढ़ी में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में लेंगे हिस्से

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज शनिवार को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां नर्मदापुरम जिले में स्थित प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय जिला अध्यक्षों के नव सृजन अभियान प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे। वे दोपहर में नव सृजन अभियान शिविर में पहुंचेंगे और रात पचमढ़ी में रुकेंगे। कांग्रेस ने नए बने जिलाध्यक्षों के परिवारजनों को भी बुलाया है।मप्र कांग्रेस कार्यालाय द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक राहुल गांधी दोपहर 2:30 बजे: भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दोपहर 3:00 बजे: हेलीकॉप्टर से भोपाल से पचमढ़ी के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी दोपहर 3:35 बजे: पचमढ़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे और शाम 4:30 बजे (लगभग 3 घंटे तक) जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग सेशन में शामिल होंगे।राहुल गांधी शाम को सभी जिला अध्यक्षों से वन-टू-वन चर्चा और रात में जिला अध्यक्षों के साथ डिनर करेंगे। इसके बाद वे पचमढ़ी के रवि शंकर भवन में रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन रविवार सुबह 11:00 बजे पचमढ़ी से भोपाल के लिए रवाना होंगे और भोपाल से बिहार के लिए प्रस्थान करेंगे।राहुल गांधी का यह दौरा 2026 में होने वाले निकाय चुनाव और 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस इस दौरे को पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाला बता रही है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और संगठन सृजन पर बात करेंगे। उनका मुख्य ध्यान एसआईआर पर रहेगा, क्योंकि पार्टी को मध्य प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की आशंका है। वह प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगे।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का कार्यक्रम है। इसकी रूपरेखा भी राष्ट्रीय स्तर पर ही तय हुई है। दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में पार्टी की रीति-नीति से लेकर संगठन सृजन, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक सहित सम सामयिक विषयों पर अलग-अलग नेताओं द्वारा जानकारी दी जा रही है। आदिवासी बहुल गांवों का भ्रमण, जनसंवाद जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।इसी कड़ी में अब पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी जिला अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। इसमें वह जिला अध्यक्षों की भूमिका, संगठन के सशक्तीकरण के लिए उठाए जाने वाले कदमों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विषय पर चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि वह लगातार मतदाता सूची की गड़बड़ी का मुद्दा उठा रहे हैं। मध्य प्रदेश, हरियाणा में सहित अन्य राज्यों में वोट चोरी करके सरकार बनाने का आरोप भी भाजपा पर लगा रहे हैं।बता दें कि कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर 2 नवंबर से शुरू हुआ है जो 11 नवंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे, लेकिन उनका कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। प्रशिक्षण के आयोजन से लेकर संचालन की जिम्मेदारी सर्वोदय संस्था महाराष्ट्र से जुड़े कांग्रेस प्रशिक्षण के प्रभारी सचिन राव और सांसद निशिकांत सैंथिल संभाल रहे हैं। मप्र से प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी हैं। कांग्रेस के प्रदेश में संगठनात्मक 71 जिले हैं। जिनमें कांग्रेस ने ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के आधार पर जिलाध्यक्ष बनाए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें