मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी भ्रष्टाचार के समर्थन में खड़े हैं: सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर तीखा हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल गांधी भ्रष्टाचार के समर्थन में खड़े हैं: सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर तीखा हमला

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, जो स्वयं को गरीबों और किसानों का हमदर्द बताते हैं, आज सबसे अधिक विवादास्पद और भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ति—रॉबर्ट वाड्रा—के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। त्रिवेदी ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी अपने बहनोई के भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति के साथ खड़े हैं और कांग्रेस का नेतृत्व अब खुलेआम भ्रष्ट तत्वों का समर्थन कर रहा है।

डॉ. त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने हाल ही में जो ट्वीट किया है, वह बताने योग्य है कि वह ट्वीट उन्होंने एक पारिवारिक रिश्तेदार के रूप में किया है या फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में। यह प्रश्न अब पूरे देश के मन में उठ रहा है। क्या देश का सबसे बड़ा विपक्षी नेता अपने दायित्वों को पारिवारिक वफादारी में गिरवी रख चुका है?

प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि वे भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे एक कांग्रेस नेता के बेटे को बचाने के लिए मोर्चा संभाले हुई हैं। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस की राजनीति का मूल आधार अब सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार और परिवारवाद बन चुका है।

डॉ. त्रिवेदी ने कटाक्ष करते हुए कहा, "राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, प्रियंका गांधी लोकसभा सांसद हैं और सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद। सत्ता, सम्मान और पैसा सब कुछ इन्हें ही चाहिए। मगर, गरीब किसान की जमीन इनके नाम होनी चाहिए। और यदि इसके लिए भारत को भाषा, जाति, और क्षेत्र में बाँटना भी पड़े तो इन्हें कोई आपत्ति नहीं।"

भाजपा नेता ने इंडिया गठबंधन पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके भीतर ही अब गंभीर मतभेद उभरने लगे हैं। देश की जनता चाहती है कि संसद सुचारू रूप से चले और विपक्ष संसद की गरिमा का पालन करे। लेकिन जिस तरह विपक्षी नेता व्यक्तिगत और परिवारिक एजेंडों को लेकर संसद में मुद्दा बना रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

डॉ. त्रिवेदी का यह बयान कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के इर्द-गिर्द फैलते भ्रष्टाचार के आरोपों और गांधी परिवार की भूमिका पर तीखी बहस को जन्म दे रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी लड़ाई जारी रखेगी और देश की जनता को सच से अवगत कराती रहेगी।

भाजपा हमला न केवल गांधी परिवार की नैतिकता पर सवाल उठाता है, बल्कि कांग्रेस के अंदर गहराते वैचारिक संकट की ओर भी इशारा करता है – जहां परिवारवाद और भ्रष्टाचार, जनसेवा और पारदर्शिता पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें