मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी ने त्योहारों पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को बताया सरकार की नाकामी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राहुल गांधी ने त्योहारों पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को बताया सरकार की नाकामी

नई दिल्ली,। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और यात्रियों की परेशानी को सरकार की नाकामी बताया है। उन्होंने कहा कि हर साल त्योहारों के समय बिहार लौटने वाले लोगों को असुविधा और अपमानजनक हालात का सामना करना पड़ता है।

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा कि बिहार जाने वाली कई ट्रेनों में क्षमता से दोगुने यात्री सफर कर रहे हैं और लोगों को दरवाजों और छतों तक लटककर यात्रा करनी पड़ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार के 12,000 स्पेशल ट्रेनों के दावे कहां हैं और क्यों हर साल स्थिति और खराब होती जा रही है। बिहार और पूर्वी भारत के लोग अगर अपने राज्य में रोजगार और सम्मानजनक जीवन पा रहे होते, तो उन्हें हजारों किलोमीटर दूर भटकना नहीं पड़ता। राहुल गांधी ने इसे सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा नागरिकों का अधिकार है, कोई एहसान नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें